Skip to content

ज्ञान भारतम मिशन एवं सम्मलेन

12 Sep 2025 2 min read

ज्ञान भारतम मिशन

ज्ञान भारतम मिशन भारत की लगभग 80 लाख ज्ञात पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करने और उसे डिजीटाइस करने की एक राष्ट्रीय पहल है |

मिशन हेतु आवंटित राशी 482.85 करोड़ रूपये (यह 2024 से 2031 तक के लिए)

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में मिशन हेतु 60 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है |

यह पहल डिजिटल इंडिया के अंतर्गत उठाया गया कदम है |

ज्ञान भारतम सम्मलेन

संस्कृति मत्रालय द्वारा 11 से 13 सितम्बर 2025 तक विज्ञान भवन नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान भारतम सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है |

1100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए |

यह सम्मेलन ज्ञान भारतम मिशन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है |

प्रतीकात्मक रूप से इसका समय 1893 में शिकागो में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक संबोधन, जो सर्व धर्मं सम्मलेन में इसी दिन दिया गया था, की वर्षगांठ के समय से मिलता है |

सम्मलेन का उद्देश्य ज्ञान की सभ्यता के रूप में भारत की भूमिका का समर्थन करना है |

सम्मलेन की विषय वस्तु : पांडुलिपियों का संरक्षण, पुनरुद्धार, सर्वेक्षण, डिजिटलिकरण, हस्तलिखित पाठो की पहचान, लिपि को पहचानना, शिक्षा और संस्कृति के साथ एकीकरण और युवायों को इससे जोड़ना शामिल है |

सम्मलेन के 8 विशेष कार्य समूह :

  1. 1.      सिंधु, गिलगित और शंख जैसी प्राचीन लिपि का वर्णन।
  2. 2.      विश्वसनीय राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए सर्वेक्षण, दस्तावेज़ीकरण, मेटाडेटा मानक और डिजिटल संग्रह।
  3. 3.      पांडुलिपियों को पढ़ने, उनकी व्याख्या करने और उनका अध्ययन करने में विशिष्ट कौशल विकसित करने हेतु पांडुलिपि विज्ञान और पुरालेख विज्ञान।
  4. 4.      डिजिटलीकरण उपकरण, प्लेटफ़ॉर्म और प्रोटोकॉल जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हस्तलिखित पाठ पहचान और IIIF-आधारित ढाँचे शामिल हैं।
  5. 5.      वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों तकनीकों का उपयोग करके पांडुलिपियों का संरक्षण और पुनर्स्थापन।
  6. 6.      भारतीय ज्ञान प्रणालियों के मार्ग के रूप में पांडुलिपियों की व्याख्या, बौद्धिक सामग्री और सभ्यतागत मूल्य पर प्रकाश डालना।
  7. 7.      सांस्कृतिक कूटनीति के उपकरण के रूप में पांडुलिपियाँ, भारत के वैश्विक सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को मान्यता देना।
  8. 8.      पांडुलिपियों की सुरक्षा, ज़िम्मेदार पहुँच सुनिश्चित करने और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए कानूनी और नैतिक ढाँचे।

Put it into practice with a timed mock test.

Browse exams
All articles