भारत के उपराष्ट्रपति
भारत का उपराष्ट्रपति
1. परिचय
उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च पद होता है | उप-राष्ट्रपति का पद, अमेरिकी व्यवस्था से प्रभावित है |
2. उपराष्ट्रपति से सम्बंधित संविधान में दिए गये अनुच्छेद
· 63 – भारत का उपराष्ट्रपति होगा
· 64 – उपराष्ट्रपति का राज्य सभा का पदेन सभापति होना
· 65 – उपराष्ट्रपति का राष्ट्रपति के रूप में कार्य करना
· 66 – उपराष्ट्रपति का निर्वाचन
· 67 – उपराष्ट्रपति की पदावधि
· 68 – उपराष्ट्रपति के पद की रिक्ति के सम्बन्ध में उपबंध
· 69 – शपथ
· 70 – किसी आकस्मिक परिस्थिति में राष्ट्रपति के कार्यों का निर्वहन
3. निर्वाचन
उपराष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा चुना जाता है
निर्वाचक मंडल में निम्न सदस्य होते है –
· इसमें संसद (लोक सभा और राज्य सभा) के निर्वाचित और मनोनीत दोनों सदस्य होते है |
· इसमें राज्य विधानसभाओं के सदस्य शामिल नहीं होते है |
राष्ट्रपति के चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति का चिनाव भी आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर एकल संक्रमणीय मत और गुप्त मतदान द्वारा होता है | इसके चुनाव से सम्बंधित कोई भी वाद की जाँच और निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया जाता है |
4. अर्हताएं
उपराष्ट्रपति बनने हेतु निम्न अर्हताएं होना चाहिए –
· भारत का नागरिक हो |
· 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चूका हो |
· राज्य सभा सदस्य बनने की योग्यता रखता हो
· किसी सार्वजनिक प्राधिकरण के अंतर्गत लाभ के पद पर कार्यरत न हो |
वर्तमान राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति, किसी राज्य का राज्यपाल और संघ अथवा राज्य का मंत्री किसी लाभ के पद पर नहीं माने जाते इसलिए वे उपराष्ट्रपति के पद हेतु योग्य माने जाते है |
उपराष्ट्रपति के चुनाव के नामांकन के लिए उम्मीदवार को कम से कम 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक की आवश्यकता होती है | उम्मीदवार को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया में 15000 रूपये जमानत राशी हेतु जमा करने पड़ते है |
5. पद से हटाया जाना
उपराष्ट्रपति को राज्य सभा के एक बहुमत से पारित संकल्प द्वारा हटाया जा सकता है यह बहुमत प्रभावी बहुमत होना चाहिए, जिस पर लोक सभा की भी सहमती आवश्यक होती है | उपराष्ट्रपति को हटाने का संकल्प केवल राज्य सभा में अ सकता है लोक सभा में नहीं क्योकि उपराष्ट्रपति राज्य सभा का सदस्य होता है |
6. शपथ
उपराष्ट्रपति को शपथ राष्ट्रपति या उसके द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति द्वारा दिलवाई जाती है |
7. पदावधि एवं त्यागपत्र
पद ग्रहण करने की तारीख से 5 वर्ष तक | वह अपने पद से किसी भी समय त्यागपत्र राष्ट्रपति को दे सकता है | वह अपने 5 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी पद पर बना रह सकता है जब तक की उसका कोई उत्तराधिकारी पद ग्रहण न करे | कोई भी व्यक्ति दोबारा और कितनी भी बार उपराष्ट्रपति हेतु चुनाव लड़ सकता है और निर्वाचित हो सकता है |
8. शक्तियां और कार्य
· वह राज्य सभा का पदेन सभापति होता है |
· उसकी शक्तिया लोक सभा अध्यक्ष की भांति होती है |
· राष्ट्रपति के पद की रिक्ति के मामले में वह कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में अधिकतम 6 माह तक कार्य कर सकता है |
9. वेतन
संविधान में उपराष्ट्रपति के वेतन के विषय में कोई प्रावधान नहीं है बल्कि वह राज्य सभा के सभापति होने के नाते उस पद का वेतन प्राप्त करता है | कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते समय वह राष्ट्रपति को मिलने वाले वेतन भत्तों का हकदार होता है |
Put it into practice with a timed mock test.
Browse exams