Skip to content

Current Affairs 11-09-2025

11 Sep 2025 1 min read PDF available

PDF version

Sign in to download this update as a PDF.

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम भारत की राजकीय यात्रा पर आये | दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय मुद्दों पर एक विस्तृत चर्चा की |

यात्रा के परिणामों की सूची :

1.     भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और मॉरिशस के तृतीयक शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान मंत्रालय के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

2.     वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान तथा मॉरीशस समुद्र विज्ञान संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन

3.     कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के तहत कर्मयोगी भारत और मॉरीशस सरकार के लोक सेवा और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन

4.     विद्युत क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

5.     लघु विकास परियोजनाओं के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के लिए भारतीय अनुदान सहायता के संबंध में समझौता ज्ञापन

6.     हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण

7.     उपग्रहों और प्रक्षेपण यानों के लिए टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और दूरसंचार स्टेशन की स्थापना और अंतरिक्ष अनुसंधान, विज्ञान और अनुप्रयोग के क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत सरकार और मॉरीशस सरकार के बीच समझौता

Put it into practice with a timed mock test.

Browse exams
All current affairs